महाराष्ट्र डेस्क- महिलाओं के लिए इतने कानून बनने के बाद भी उनके साथ वारदातों का सिलसिला खत्म नही होता दिखाई दे रहा, आज के समय में लोग छोटी-छोटी बच्चीयों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे है, और ये मामला लगातार बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्रा के जलाना से सामने आया जहां पर 65 साल के एक बुजुर्ग ने बेशर्मी की सारी हदें लांघ दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उसने पड़ोस में अपने मामा के घर पर रहने वाली 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया, और वारदात को अंजाम देने के बाद गांव छोड़कर भाग गया। लेकिन, बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। बदनापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के 5 बच्चे और पोते-पोती हैं। पीड़िता आरोपी के घर के पड़ोस में अपने मामा के घर में रहती है।
Read More Stories:
- स्पूतनिक लाइट को भारत में फेज-3 के ट्रायल के लिए मिली अनुमति, लगेगी सिर्फ एक डोज
- BJP को बड़ा झटका, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले BJP नेता और कार्यकर्ता इस पार्टी में हुए शामिल
बच्ची का मुंह बंदकर उसे जबरन अपने घर ले गया आरोपी
आरोपी बच्ची का मुंह बंदकर उसे जबरन अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव से भाग गया। बाद में बच्ची ने अपने मामा को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस को शिकायद दी। पुलिस टीम गांव पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
