Saturday , 25 July 2026

क्रिस्टल अवॉर्ड 2018: शाहरुख ने ‘जय हिंद’ के साथ खत्म की स्पीच

बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान ने हॉलिवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट से खुले आम एक सेल्फी खिंचवाने का आग्रह किया और इसके फौरन बाद ही उन्होंने चतुराई से जवाब दिया कि इससे उनके बच्चों को शर्म महसूस हो सकती है। शाहरुख की इस हाजिर जवाबी पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में वह ब्लैंचेट और दिग्गज संगीतकार एल्टन जॉन के साथ क्रिस्टल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मौजूद थे। पुरस्कार लेते हुए शाहरुख ने उनके साथ-साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज करने को लेकर ब्लैंचेट की तारीफ की। उन्हें यह पुरस्कार भारत में बाल व महिला अधिकारों की हिमायत करने के लिए दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस खास मौके पर किंग खान ने अपनी स्पीच से पूरे देश का दिल जीत लिया। शाहरुख ने कहा, ‘मैं वाकई दिल से इस अवॉर्ड के लिए शुक्रगुजार हूं।’ इतना ही नहीं शाहरुख ने इस थैकिंग स्पीच का अंत ‘नमस्कार’ और ‘जय हिंद’ कहकर किया।

सम्मान मिलने के बाद शाहरुख ने अपने ट्वीट में कहा, ‘एल्टन जॉन और केट ब्लैंचेट के साथ विश्व आर्थिक मंच का 24वां क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *