उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के एटा से दुखद खबर सामने आई जहां पर, उदयपुर नाम के गांव में रविवार देर रात एक परिवार के छह लोग गैस सिलेंडर फटने से झुलस गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब घर में खाना बन रहा था। गैस सिलेंडर लीकेज होने की वचह से उसमें आग लग गई। सभी पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक ही परिवार के छह सदस्य झुलसे
रविवार देर रात घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई, इससे आसपास बैठे एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। इनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है। मोहल्ले वालों के सहयोग से बमुश्किल सिलेंडर में लगी आग को बुझाया जा सका। इस बीच मकान में रखी एक बाइक और अन्य सामान भी जल गए।
Read More Stories:
आग से शेर सिंह का दो वर्षीय पुत्र सुधांशु, छह वर्षीय दीपक और इंद्रवती सहित सत्यशरण, विमलेश निवासी राजलपुर कुरावली मैनपुरी झुलस गए हैं। इनमें बच्चों की हालत गंभीर है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आग में शेर सिंह की बाइक भी जल गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
