सिरसा, 21 सितम्बर(सुरेंद्र सैनी): सिरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बता दें एसटीएफ टीम को बप्पां गांव की ढाणी से 1 क्विंटल 92 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया जिसकी पहचान लछमन राम के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि छापमारी के दौरान पुलिस को बप्पां गांव की ढाणी से 8 कट्टो में चूरापोस्त मिला है। उन्होंने बताया कि हर कट्टे में 24 किलो चूरापोस्त था। फिलहाल पुलिस ने नशा अधिनियम के तहत मामल दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
