महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 महीनों में 400 लोगों द्वारा रेप का विभत्स मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का एक पुलिसकर्मी द्वारा भी उस समय उत्पीड़न किया गया जब उसने रेप के संबंध में शिकायत कराने की कोशिश की। नाबालिग लड़की अब दो महीने की गर्भवती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बहरहाल, लड़की के शिकायत दर्ज कराने के बाद केस दर्ज किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीड के एसपी राजा रामसामी ने रविवार को बताया कि, मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामसामी के मुताबिक, नाबालिग लड़की का पिछले छह महीनों में कथित तौर पर 400 लोगों द्वारा बलात्कार किया गया और यहां तक कि, पुलिसकर्मी पर भी पीड़िता का यौन शोषण करने का आरोप है।
Read More Stories:
उसके उत्पीड़न की कहानी
पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक, लड़की ने कुछ साल पहले अपनी मां को खो दिया। इसके बाद उसके पिता ने करीब 8 महीने पहले उसकी शादी करा दी। हालांकि, यहीं से उसके उत्पीड़न की कहानी शुरू होती है। लड़की को उसका पति मारता-पीटता था। ससुराल वाले भी लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। इन सबसे परेशान होकर लड़की अपने ससुराल से भाग गई और पिता के पास आकर रहना चाहती थी। पिता ने हालांकि उसे रखने से मना कर दिया। ऐसे में वह अपने गुजारे के लिए मजबूरन बीड जिले में अंबाजोगई बस स्टैंड पर भीख मांगने लगी।
इसके बाद उसे यौन उत्पीड़न झेलना पड़ा। लड़की ने बताया, ‘मेरे साथ कई लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। मैं कई बार अंबाजोगई थाने में शिकायत दर्ज कराने गई, लेकिन पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अभी जांच चल रही है और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
