हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि तीन साल के बच्चों के लिए प्रदेश में चार हजार और स्कूल शीघ्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश में सबसे अधिक स्कूल विद्या भारती चलाती है, खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां शिक्षा की कमी रहती है, वहां भी विद्या भारती शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का प्रयास करती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करनाल के सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर में स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव में पहुंचे शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जींद में 142 छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि ये मामला संज्ञान में, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, वह जेल में है, जांच में सत्यता पाई जाती है, तो निश्चित ही उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
