
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा कश्मीर पर दिए बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को नसीहत दे डाली ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंबाला:- कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा कश्मीर पर दिए बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को नसीहत दे डाली । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान मे कहा है कि कश्मीर के लोगो ने रोजगार व प्यार चाहा था । लेकिन उन्हें भाजपा का बुलडोजर मिला है इस पर विज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को नहीं पता कि वहां क्या चाहिए ।

उन्होंने कहा कि कश्मीर को विकास चाहिए औऱ भाजपा सरकार विकास कर रही है औऱ जब भी कही विकास होता है तो छोटी मोटी टूट-फूट होती ही है । विज ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने पहले विकास किया होता, कश्मीर मे रोजगार दिया होता तो वहां के युवा आज हथियार न उठाते । विज ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अब उनकी सरकार ये सब कर रही है बेहतर यही है कि राहुल गांधी ब्यानबाज़ी करने कि बजाये वहाँ हो रहे कामों को देखे।

कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा किसानों के हक़ मे दिए बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों को जितना फायदा मोदी सरकार के समय मे मिला है उतना फायदा किसानों पिछले 70 सालो मेंं नहीं मिला फिर चाहे वो MSP में हो या फिर मुआवजे में । मंत्री विज ने कहा कि पहले तो दो – दो रुपये के चेक आते थे हमने खुद देखा है ! अब उनकी सरकार मुआवजा अच्छा दे रही है औऱ MSP भी ।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवानत मान की पत्नी की सुरक्षा मे लगभग 40 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि आज पंजाब कि लॉ एंड आर्डर की क्या हालत है । इन्होने पंजाब के क्या हालत कर दिए कि एक की सुरक्षा मे 40 सुरक्षाकर्मी लगाने पड़ रहे है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
