हरियाणा डेस्क: पानीपत के समालखा उपमंडल के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोस में रहने वाले चाचा ने 4 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी, जब वह घर लौटी तो उसने बच्ची को रोते हुए देखा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूछने पर बच्ची ने उसके साथ हुई दरिंदगी मां को बताई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बता दें, पानीपत में बच्चियों से दरिंदगी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। समालखा में पिछले 10 दिन के अंदर छोटी बच्चियों के साथ घिनौना कृत्य का ये तीसरा मामला है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
