गुरुग्राम, 18 जुलाई(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम के सराय अलावर्दी इलाके में एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे को उस समय अंजाम दिया गया जब 35 वर्षीय महेश सुबह तकरीबन 7 बजे अपने बच्चों को स्कूल वैन तक छोड़ने के लिए सराय इलाके के रेलवे फाटक के पास आया था। जैसे ही महेश बच्चों को स्कूल बस में बैठा कर घर वापिस लौटने लगा कि तभी स्कॉर्पियो सवार तीन नामजद बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां महेश पर चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीँ पुलिस के मुताबिक मृतक महेश और उसके हत्यारे आपस में रिश्तेदार हैं और परिवारों में हुई पुरानी किसी कहासुनी को लेकर बदमाशों ने महेश पर हमला किया। बहरहाल गुरुग्राम रेलवे पुलिस बल ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
