यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बहनों ने जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। तीनों के उनके शव रेलवे ट्रैक के पास मिले। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें गरीबी से परेशान थीं। इसलिए तीनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ितों की पहचान अहिरोली गांव के दिवंगत राजेंद्र प्रसाद गौतम की बेटियों प्रीति (16), काजल (14) और आरती (11) के रूप में हुई है। उनके पिता की नौ साल पहले मृत्यु हो गई थी और उनकी मां नेत्रहीन है। अब एक छोटा भाई बचा है, जो नाबालिग है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
