नेशनल डेस्क: इंदौर में पुलिस ने ऑनलाइन देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर छह लड़कियों सहित तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों एस्कोर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट से जरिए देह व्यापार में लिप्त होना स्वीकारा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूछताछ में ये आया सामने
पूछताछ के दौरान सामने आया कि, एस्कॉर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट है जिससे लड़कियों की बुकिंग होती है। इंदौर में कई दलाल है जो फ्लैट, होटलों में लड़कियां सप्लाय करते है। आरोपित नीरज ने एक वेब साइट के जरिए साथी दलाल मोहम्मद यमन उर्फ समीर से लड़की की मांग की तो वह तैयार हो गया। पुलिस ने ग्राहक बनकर महालक्ष्मी नगर स्थित समीर के फ्लैट पर छापा मारा और दलालो के साथ छह लड़कियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपितों के फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्री मिली
गिरफ्तार लड़कियां दिल्ली, ओड़िशा, महाराष्ट्र और वाराणसी की है। पुलिस ने आरोपितों के फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और मोबाइल जब्त किए है। वॉट्सएप पर ग्राहकों, दलालों से चेटिंग मिली है। कई लड़कियों से फोटो और अश्लील वीडियो भी पुलिस को मिले हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
