एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक भीषण हादसा हो गया। इस दौरान 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा इतना भयंकर था कि, कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद कार के अंदर ही 3 शवर फंस रह गए थे, जिन्हें 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा के दमुआ सड़क मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। झिरीघाट में टर्निंग प्वाइंट के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही जान निकल गई, वहीं एक 17 वर्षीय नाबालिक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस भी घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
