Thursday , 29 October 2026

चार युवकों ने 40 वर्षीय व्यक्ति को उतरा मौत के घाट

पानीपत, 20 अक्तूबर:  समालखा में देर रात 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से कृष्ण कॉलोनी में दहशत छा गई। मृतक की पहचान गांव किवाना निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि रविंद्र फाइनस का करता था और लोगों को ब्याज पर पैसे देता था।
जानकारी के अनुसार मृतक बीती रात 9 बजे के करीब जब अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तो उसे रास्ते में उसका दोस्त पंकज मिला, जिसके साथ बैठकर वो हुक्का पीने लगा तभी अचानक चुलकना के 4 लड़के वहां आए और पंकज से शराब की मांग करने लगे। शराब ना देने पर उन युवकों की पंकज से कहासुनी हो गई। रविंद्र ने बीचबचाव किया तो पंकज वहां से भाग निकला और उन युवकों ने रविंद्र को पीटना शुरू कर दिया।
रविंद्र भी खुद को बचाने के लिए वहां से भागा लेकिन उन बदमाश लड़कों ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और उस पर इंटरलॉकिंग टाईल से हमला कर रविंद्र की हत्या कर दी। बता दे हत्या करने वाले चारों लड़को के चहेरे सीसीटीवी में कैद हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *