Sunday , 26 July 2026

28 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया नशा तस्कर

फतेहाबाद, 4 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): पंजाब के बाद अब हरियाणा चिट्टे को लेकर लगातार बदनाम हो रहा है। अगर अकेले फतेहाबाद की बात की जाए तो पिछले 1 माह में हेरोइन सप्लाई करने वाले कई युवकों को पुलिस द्वारा काबू किया गया है। जोकि दिल्ली से नशे की सप्लाई लाकर फतेहाबाद में नशा तस्करी कर रहे थे। ताजा मामला फतेहाबाद के शास्त्री नगर इलाके का है जहाँ से युवक को पुलिस ने काबू किया। युवक की जब तलाशी ली गई तो 28 ग्राम हेरोइन मौके से बरामद हुई । जिसकी मार्केट कीमत 1 लाख रूपये बताई गई है।
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि यह युवक खुद नशा करता है और अपने नशे की पूर्ति और मुनाफे के लिए यह दिल्ली से हेरोइन लाकर फतेहाबाद में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने युवक को आज कोर्ट में पेश किया। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ जारी है।
बता दे, बीते दिनों पुलिस ने जिन भी नशा तस्करों को पकड़ा सभी का कनेक्शन दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है। इससे यह बात भी साबित हो जाती है कि हरियाणा को चिट्टे के गर्त में धकेलने के लिए दिल्ली जिम्मेदार है और दिल्ली से ही नशे की सप्लाई की जा रही है। अब पुलिस अगर दिल्ली के नशा सप्लायरों पर शिकंजा कसे जब ही हरियाणा मे नशे की तस्करी पर लगाम लग सकती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *