Aadhaar Card Fraud Alert: डिजिटल इंडिया के इस दौर में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की पहचान और भरोसे का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खोलना हो, सिम कार्ड लेना हो, या सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना हो — हर जगह आधार की ज़रूरत होती है। लेकिन अब यही आधार कार्ड बन गया है साइबर फ्रॉड का नया जरिया!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कैसे होता है आधार का गलत इस्तेमाल?
कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके आधार नंबर का इस्तेमाल कर किसी ने उनके नाम पर लोन ले लिया है, नया सिम कार्ड निकलवा लिया है या कोई और फ्रॉड कर डाला है। ऐसे मामलों में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
अब सवाल उठता है — कैसे पता करें कि आपके आधार का दुरुपयोग हो रहा है या नहीं?
इसका जवाब है — UIDAI की Aadhaar Authentication History सेवा।
मिनटों में ऐसे जानें आधार का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की वेबसाइट पर जाकर आप यह देख सकते हैं कि आपके आधार नंबर का इस्तेमाल कब, कहां और किस उद्देश्य से हुआ। आइए जानें इसका तरीका:
Aadhaar Authentication History ऐसे देखें: Step-by-Step गाइड
-
UIDAI की वेबसाइट खोलें: https://uidai.gov.in
-
“My Aadhaar” सेक्शन में जाएं
-
“Aadhaar Authentication History” पर क्लिक करें
-
12 अंकों का अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें
-
OTP जनरेट करें — यह आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा
-
पूछे गए ऑप्शन भरें — कितने दिनों की जानकारी चाहिए
-
सबमिट करते ही आपको दिखेगा कि आपके आधार का कब, कहां और किस सर्विस में इस्तेमाल हुआ
अगर दिखे कोई संदिग्ध जानकारी तो क्या करें?
-
तुरंत UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें
-
help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज करें
-
ज़रूरत पड़ने पर पुलिस स्टेशन में FIR भी कराएं
आधार सुरक्षा के लिए ज़रूरी सावधानियां
- कभी भी अपना आधार नंबर सोशल मीडिया पर साझा ना करें
- पब्लिक कंप्यूटर या साइबर कैफे में आधार से जुड़े कार्य ना करें
- केवल सरकारी या ट्रस्टेड वेबसाइट्स और ऐप्स पर ही आधार की जानकारी भरें
- समय-समय पर Authentication History चेक करते रहें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
