Saturday , 25 July 2026

अद्भुत और अविश्वनीय क्यों है ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ? जानिए यहाँ

अद्भुत और अविश्वनीय एवेंजर्स एंडगेम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

27 April 2019 : फैन्स की बेसब्री के बीच आखिरकार एवेंजर सीरीज की आखिरी फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ देशभर में रिलीज हो गयी। मार्वल सीरीज की तमाम फिल्मों के सुपरहीरोज के अभिनय से सजी एवेंजेर्स एंडगेम की तकनीकी भव्यता आंखों को चुधिंयाने वाली और फिल्म के अद्भुत व अविश्वनीय एक्शन सीन्स दिल के धड़कनों को बढ़ाने वाले हैं तो वहीं फिल्म की कहानी और उसमें आने वाले तमाम ट्विस्ट और टर्न्स इस सीरीज़ के सभी फैन्स को अनूठा एहसास कराने वाले हैं।

यूनिवर्स के सबसे बडे विलेन और अपनी अद्भुत शक्तियों से उसे खत्म करने पर तुले थानोस को मारने की सभी सुपरहीरोज़ की साझा कोशिश की ये कहानी बेहद दिलचस्प और सांसें रोकने वाली है। थानोस के खात्मे को लेकर सुपरहीरोज की साझा कोशिश को इस कदर रोचक ट्विस्ट दिये गये हैं कि पूरी फिल्म के दौरान सुपरहीरोज की हरेक गतिविधि से एक पल के लिए भी नजरों को हटाना मुश्किल हो जाता है। एवेंजर्स एंडगेम का तकनीकी पहलू और सीजीआई इफेक्ट्स हैरान करनेवाला है। स्पेशल इफेक्ट्स में हॉलीवुड को हमेशा से महारत हासिल रही है, मगर इस फिल्म में काल्पनिकता के धरातल पर स्पेशल इफेक्ट्स के सहारे ऐसे-ऐसे सीन्स गढ़े गये हैं कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि आप अपने सामने पर्दे पर क्या ये सब क्या कुछ देख रहे हैं!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *