Saturday , 17 October 2026

Monthly Archives: September 2026

भिवानी में CM रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई और रंग-पेंट का काम जोरों पर!

नायब सिंह सैनी

भिवानी। बवानीखेड़ा के नई अनाज मंडी परिसर में 6 सितंबर को विकास संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की रैली को लेकर बवानीखेड़ा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रैली स्थल पर स्टेज तैयार किया जा रहा है। वहीं कस्बे में सफाई व्यवस्था को …

Read More »

जींद में जन्माष्टमी की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर; आधी रात गूंजे कान्हा के जयकारे|

जींद में जन्माष्टमी की धूम

जींद। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जींद शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी लड़ियों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। मंदिरों की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में कई …

Read More »

CEC ज्ञानेश कुमार बोले- BLO चुनाव आयोग और नागरिकों के बीच पहला संपर्क बिंदु, मतदाता सूची में निभाते हैं अहम भूमिका|

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

चंडीगढ़: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ बताया है। उन्होंने कहा कि भारत में मतदाता सूची तैयार करने और चुनावों के संचालन का काम संविधान, कानून और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के अनुसार किया जाता है। BLO नागरिकों और चुनाव आयोग के …

Read More »

Haryana Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस पर 79 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, पंचकूला में होगा समारोह|

हरियाणा में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की ओर से 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, CM नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में हरियाणा …

Read More »

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, पंचकूला जोन में 7, 14, 21 और 28 सितंबर को लगेंगे शिकायत निवारण मंच|

बिजली संबंधी समस्याओं

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की तारीखें जारी की हैं। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों पर 7, 14, 21 और 28 सितंबर 2026 को सुनवाई की जाएगी। 1 लाख से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय …

Read More »

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में लगेगा “प्रथम उद्यान मेला एवं बागवानी एक्सपो-2026|

उद्यान मेला और बागवानी एक्सपो-2026,

चंडीगढ़ -हरियाणा सरकार राज्य में परंपरागत खेती के स्थान पर बागवानी और विविध कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के माध्यम से राज्य के पहले ‘उद्यान मेला और बागवानी एक्सपो-2026‘ का आयोजन किया जा रहा है। यह …

Read More »

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान|

'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना'

चंडीगढ़ – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों—यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास …

Read More »

हथिनीकुंड बैराज नाव हादसा: लापता दूसरे जवान का शव जींद में मिला, 200 किमी बहकर पहुंचा|

हथिनीकुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए नाव हादसे में लापता दूसरे जवान का शव

जींद: हथिनीकुंड बैराज पर सेना की ट्रेनिंग के दौरान हुए नाव हादसे में लापता दूसरे जवान का पार्थिव शरीर जींद जिले में बरामद हुआ है। शव अमरेहड़ी गांव के पास हांसी ब्रांच नहर से मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पानी के तेज बहाव में बहते हुए शव ने हथिनीकुंड बैराज से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय किया। अमरेहड़ी के …

Read More »

जन्माष्टमी से पहले अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, कान्हा की पोशाक से लेकर मटकी-मक्खन केक तक की धूम|

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर अंबाला में तैयारियां जोरों पर हैं।

अंबाला: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर अंबाला में तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार से पहले ही शहर के बाजार कान्हा की भक्ति और रंग-बिरंगी सजावट से गुलजार नजर आ रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी पोशाकों, मुकुट, बांसुरी, झूलों और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। कान्हा की पोशाक और …

Read More »

यमुनानगर में वन्यजीव त*स्करी पर बड़ी कार्रवाई, बैग से मिले 32 दुर्लभ कछुए; आरोपी फरार

यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध बैग से 32 दुर्लभ कछुए बरामद किए

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन्यजीव विभाग और पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध बैग से 32 कछुए बरामद किए गए हैं। इनमें 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल शामिल हैं। टीम को देखते ही संदिग्ध अपनी मोटरसाइकिल और बैग छोड़कर मौके …

Read More »