नेशनल डेस्क: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 13451 नए मामले सामने आए, 14021 लोग रिकवर हुए और 585 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 653 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें से 3 करोड़ 35 लाख 97 हजार 339 लोग महामारी से संक्रमित हुए हैं। 1 लाख 62 हजार 661 लोगों का इलाज चल रहा है। यह 242 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 55 हजार 653 हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देश में मंगलवार को 55 लाख 89 हजार 124 लोगों ने कोरोना की खुराक ली। अब तक कुल 1 अरब 3 करोड़ 53 लाख 25 हजार 577 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
