नई दिल्ली/करनाल/चंडीगढ़: मेडिकल की सबसे बड़ी परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित हो चुका है और इस साल भी नॉर्थ इंडिया के छात्रों ने दमदार प्रदर्शन कर दिखाया है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के टॉपर्स ने ऑल इंडिया रैंकिंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा के अर्श गांधी ने पाया 11वां स्थान, पर्सेंटाइल 99.9995021
करनाल के अर्श गांधी ने ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की है। अर्श करनाल के ही एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान से NEET की तैयारी कर रहे थे। उनके माता-पिता, डॉ. मीनू गांधी और डॉ. अरुण गांधी, करनाल में एक अस्पताल चलाते हैं।
अर्श ने कहा:
“मैं रेगुलर स्टडी करता था, पुराने टेस्ट सीरीज से अभ्यास किया और डाउट्स को तुरंत सॉल्व करवाता था। बोर्ड की तैयारी भी NEET के साथ ही कर ली।”
अर्श को बोर्ड परीक्षा में 95% अंक और JEE Mains में भी 99.74 पर्सेंटाइल मिले थे।
🇵🇳 पंजाब के केशव मित्तल बने NEET टॉपर, 7वीं रैंक हासिल की
पंजाब के होशियारपुर के केशव मित्तल ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। उन्हें 99.9996832 पर्सेंटाइल मिले हैं। केशव की यह उपलब्धि राज्य के मेडिकल शिक्षा में एक प्रेरणादायक मिसाल है।
चंडीगढ़ में नंदिता सरीन और हिमाचल में आरव ठाकुर बने राज्य टॉपर
चंडीगढ़ से नंदिता सरीन और हिमाचल प्रदेश से आरव ठाकुर ने अपने-अपने राज्य में टॉप किया है। दोनों छात्रों ने सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता अर्जित की और MBBS की दिशा में पहला मजबूत कदम बढ़ाया।
हरियाणा के नूंह की मौसी–भतीजी की जोड़ी ने पास की NEET, बनी मिसाल
हरियाणा के नूंह जिले में पहली बार सैयद समाज की दो बेटियों ने NEET पास की है। खास बात यह है कि दोनों आपस में मौसी–भतीजी हैं।
-
जैनब हुसैन ने 720 में से 551 अंक
-
उनकी मौसी सादिया ने 537 अंक प्राप्त किए।
दोनों ने राजस्थान के अलवर में साथ पढ़ाई की और 2 साल तक लगातार मेहनत की। इनके परिजन सरकारी नौकरी से जुड़े हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद यह सफलता एक प्रेरक कहानी बन गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
