नेशनल डेस्क- कानपुर में बिधनू से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर गांव में 13 वर्षीय किशोर ने साढ़े 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम के पिता ट्रक चालक है बतादें, पीड़ित पिता के मुताबिक सोमवार देर शाम पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर के परिजन घर से बाहर गए थे। घर में कोई नही था। जिसके चलते किशोर ने उसकी साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया। उसके बाद मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते देखते बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बच्ची को बिधनू सीएचसी में करवाया भर्ती
जैसे ही बच्ची की हालात बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को घर में अकेला छोड़कर भाग गया। किशोर के पिता के घर आने पर घटना की जानकारी के बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ बच्ची को लेकर बिधनू प्राइवेट डाक्टर के पास इलाज के लिए ले गया। डाक्टर के इलाज करने से मना करने पर बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। बच्ची के दादा द्वारा विरोध करने पर आरोपी के पिता ने उनसे मारपीट की और धमकी देकर चला गया। जिसके बाद बच्ची की मां ने पिता को घटना की जानकारी दी।
Read More Stories:
देर रात घर लौटने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में गांव पहुंचकर पुलिस ने गंभीर हालात में बच्ची को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे डफरिन रेफर कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी ने बताया कि, पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
