छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ में कोरबा के दर्री अटल आवास लाटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक प्रेमी ने ही अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। बतादें, प्रेमी ने प्रेमिका के सिर को जमीन पर पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दोनों की बीच शादी को लेकर लंबे समय विवाद चल रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा था कि, तेरी क्या औकात है जो मै तुझसे शादी करूं। इसके बाद बीते सोमवार को दोनों की बीच फिर विवाद हो गया तो आरोपी ने पहले युवती का गला दबाया फिर सिर को जमीन पर इतनी तेजी से पटका कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय सुजान मलिक का अपने मोहल्ले में रहने वाली 19 वर्षीय मोनिका मंडल से उसका पिछले चार सालों से प्रेम संबंध था। यही वजह है कि, सुजान मोनिका से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह उसे मनाने में लगा था, लेकिन मोनिका नहीं मान रही थी। इस बीच बीते सोमवार को जब सुजान ने फोन पर मोनिका से कहा कि मुझसे शादी नहीं करेगी तो फांसी लगा लूंगा.. तो ये सुनते ही मोनिका उसके ट्यूशन पढ़ाने वाले घर पर गई थी, जहां सुजान ने उसकी जमीन में सिर पीट पीट कर हत्या कर दी।
खून से सनी जमीन पर पड़ी हुई थी लाश
सुजान खुद की पढ़ाई के साथ ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इसके लिए उसने कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले रखा था। जबकि, कॉलोनी के दूसरे मकान में वह अपने माता पिता के साथ रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद सुजान दौड़ता हुआ मकान से पीछे की ओर जंगल में भागा और वहीं छिपा रहा । तभी आस-पास के लोगों ने उसे देख लिया था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों को इसका पता चला।
Read More Stories:
आस-पास के लोग जब उस मकान में पहुंचे तो देखा कि मोनिका की लाश खून से सनी जमीन पर पड़ हुई थी। उसे परिजन पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल की ओर गई तो वहां सुजान पुलिस को मिला। यहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार होने के बाद सुजान ने जुर्म मान लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
