नेशनल डेस्क- हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर के एक ही गांव के दो युवकों के खिलाफ 13 साल की एक दलित लड़की को अगवाह कर उससे बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बतादें, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमीरपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, 13 साल की एक दलित लड़की अपने मकान के बाहर बने शौचालय में गयी थी, तभी गांव के ही दो युवकों पुच्ची कोरी (22) और अखिलेश अहिरवार (21) ने तमंचा दिखाकर उसे अगवा कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
उसके बाद आरोपी लड़की को सुनसान जगह ले गये और नशीली दवाएं खिलाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। एएसपी ने बताया कि, लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को आप-बीती बताई। वारदात की प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाई। पुलिस ने एक आरोपी पुच्ची कोरी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी अखिलेश की तलाश की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
