Sunday , 26 July 2026

29 जून को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पर अध्यापिका करवाएंगी मुंडन

पलवल, 28 जून (सौरभ वर्मा): पलवल नेशनल हाईवे न. 2 स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपनी लंबित मांगो को लेकर जिले के सैंकड़ों गेस्ट टीचर्स ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पहुंची प्रदेश अध्यक्ष समस्त अतिथि अध्यापक मैना यादव ने अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशान साधा और कहा भाजपा सरकार गेस्ट टीचर्स के साथ सौतेला व्हवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर्स का शोषण किया जा रहा है जोकि वह कभी नहीं होने देंगे। बता दे अपनी मांगों को लेकर पूरे हरियाणा से सैंकड़ों की तादात में महिला गेस्ट टीचर् 29 जून को दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुँच कर अपना मुंडन करवाएंगी और कुम्भकर्णी नींद सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने की कौशिश करेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश अध्यक्ष समस्त अतिथि अध्यापक मैना यादव ने कहा कि मुंडन का यह फैसला समस्त अतिथि अध्यापकों द्वारा सरकार की समान काम समान वेतन देने की वायदाखिलाफी से तंग और मजबूर होकर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *