Monday , 27 July 2026

मोबाइल सिम पोर्ट करवाए गए बुजुर्ग की गयी जान

यमुनानगर ( वीना)। मोबाइल कंपनी के शो रूम पर एक सिम को पोर्ट कराने गए पिता पुत्र ने कभी यह सोचा भी न था कि सिम की जगह बुजुर्ग की जिंदगी ही मौत में बदल जाएगी। मामला यमुनानगर का है जहाँ फव्वारा चौक के रहने वाले लेखराज अपने बेटे तरूण के साथ मोबाइल की सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कराने के लिए एक कंपनी के शोरूम में पहुंचें तो वहां उसे काफी समय लग गया लेकिन उसके सिम को बदला नही जा रहा था जिसके चलते जब लेखराज थोडा ऊँचा बोलने लगे तो तभी वहां खड़े एक अनजान व्यक्ति इन दोनों से उलझ पडा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोप है कि उस व्यक्ति ने तरूण को शोरूम के अंदर ही मारना शुरू कर दिया लेकिन बीच बचाव के लिए कोई भी नही आया हालाकि कंपनी के लोगों ने इन्हें धक्के मार कर शोरूम से बाहर कर दिया लेकिन जैसे ही दोनों शोरूम के बाहर निकले तभी आरोपी फिर से तरूण की पीटाई करने लगा जब बुजुर्ग लेखराज ने बीच बचाव करना चाहा तो उसे भी जोरदार धक्का मार दिया जिससे बुजुर्ग जमीन पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में उसे पास के ही एक निजी अस्पातल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया पुलिस ने तरूण के ब्यानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवा कर जांच आरंभ कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *