Thursday , 10 September 2026

11 साल की बच्ची का आरोप बेरहमी से पीटता है पिता

अम्बाला : 11 साल की बच्ची को अंबाला में बाल सरंक्षण विभाग और चाईल्ड लाईन की टीम ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया है। बच्ची का आरोप है कि उसका पिता उस पर जुल्म करता है उसे बिना वजह मारता पीटता है इतना ही नहीं लड़की ने ये भी बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची तक डाली गई है। वहीं पड़ोसियों ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की का पिता उसे बुरी तरह से मरता है उसे लोहे की रोड से मारा जाता है।
वहीँ लड़की मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरफ विकसित नहीं है। लड़की के मुँह और बॉडी पर नाखूनों और चोटों के निशान मिले है तो वहीं उसके सिर पर भी बालों का एक हिस्सा नोचा हुआ नजर आया। लेकिन लड़की के पिता ने टॉर्चर वाली बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि वो उसकी अपनी बेटी नहीं है बावजूद इसके वो उसे अपनी बेटी की तरह ही पाल रहा है और जो उसके लिए सही है वो वही कर रहे हैं। वहीं लड़की को पाल रही उसकी माँ भी यही कहती नजर आई लेकिन हकीकत क्या है वो तो मेडिकल रिपोर्ट और जाँच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा। फ़िलहाल लड़की बाल संरक्षण विभाग की कस्टडी में है जिसका जल्द ही मेडिकल करवाया जाएगा जिसके बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *