पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनावों में भारी मतों से अपनी जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कई खास बातें कही। भगवंत मान ने कहा कि, वो अपना शपथ ग्रहण शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर करेंगे। उन्होंने कहा वो और उनका पूरा मंत्रीमंडल शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। इस दौरान स्टेज पर भगवंत मान के साथ उनकी मां भी नजर आई और जीत के इस अवसर पर दोनों काफी भावुक भी दिखे। बता दे, भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस के दलवीर सिंह ने टक्कर दी थी। भगवंत मान ने 58, 206 मतों से जीत हासिल की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘अब पंजाब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि उठता पंजाब बनेगा’
भगवंत मान ने कहा, ”हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा।’ मान ने साथ ही विपक्षियों पर भी निशाना साधा। पार्टी को मिले भारी बहुमत को लेकर भगवंत मान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और जीत का श्रेय उनकी मेहनत को दिया। साथ ही मान ने कहा कि, बड़े बादल साहिब हारे, सुखबीर (बादल) जलालाबाद से हारे, कैप्टन पटियाला से हारे, सिद्धू और मजीठिया भी हारे, चन्नी दोनों सीटों पर हारे। अब पंजाब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि उठता पंजाब बनेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
