हरियाणा सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए हजारों पीटीआइ टीचर्स के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। वे तो अब जल्द से जल्द बहाली की मांग चाहते हैं और ऐसा ना होने पर सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं। प्रदर्शन की ये तस्वीरें रोहतक की है। जहां बीते सोमवार को बर्खास्त पीटीआई पीटीआई अध्यापकों ने शहर में किया प्रदर्शन। इसके साथ ही इन अध्यापकों ने आने वाली 14 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन बर्खास्त अध्यापकों ने जिला उपायुक्त कार्यालय और बीजेपी कार्यालय पहुंच कर बीजेपी जिला महामंत्री को ज्ञापन सौंपा। तो वहीं बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का ये भी कहना है कि वे बरोदा उपचुनाव में भारी मतों से बीजेपी को हराकर ही दम लेंगे अब बर्खास्त किए गए टीचर्स का भविष्य कैसा रहेगा ये तो आने वाला वक्त की बताएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
