Monday , 27 July 2026

हुड्डा ने मनोहर सरकार पर साधा निशाना

करनाल। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है, कानून व्यवस्था चरमा गई है, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से महंगाई अपने चरम पर है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा वीरवार को अपनी जनक्रांति यात्रा के तहत करनाल में थे, जहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। विधानसभा सत्र शुरू होने को लेकर उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सभी विधायक मेरे चंडीगढ़ आवास पर इकट्ठे होंगे और उस पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

अपने ऊपर दर्ज मामले में हुड्डा ने सीधा-सीधा इसमें सरकार का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि किसी प्राइवेट व्यक्ति के जरिए मुझपर यह मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें से कुछ नहीं निकलेगा। वही कच्चे कर्मचारियों को राहत देने को लेकर मनोहर सरकार के यूटर्न पर उन्हांेंने कहा की सरकार ने कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन जब हमारी सरकार आएगी तो हम सबको सेट करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *