13 April 2019 अम्बाला: अंबाला आईजी कार्यालय में कार्यरत सिपाही अवतार सिंह को कुछ लोगों ने पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है जिसके चलते आरोपियों ने पुलिस कर्मी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी अवतार सिंह के साथ कमलजीत नाम के शख्स की
कोई पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते बीते शुक्रवार देर रात आरोपियों ने अवतार सिंह की हत्या कर दी।
मृतक अवतार सिंह अपने साथियों के साथ डिनर पर गया हुआ था, मौका पाते ही आरोपी कमलजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार सिंह को घेर लिया और उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। घायल अवतार सिंह को पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तौड दिया।
मृतक अवतार सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
