कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के लिए कैथल डिपो ने 60 बसों को भेजा है। इस वजह से असंध, चीका समेत ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये बसें सुबह के समय विभिन्न गांवों से भेजी गई। इसके बाद कुरुक्षेत्र के लिए इन्हें रवाना कर दिया गया। कैथल से असंध और चीका सहित अन्य कई ग्रामीण रूटों पर बसें कम होने के चलते इन रूटों पर यात्रियों को सुबह व दोपहर परेशानी भी झेलनी पड़ी।
हालांकि शाम के समय इन बसों के वापस कैथल डिपो में आने के बाद इन रूटों पर फिर से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था।
सुबह भेजी गईं और शाम को वापस आ गईं बसें ः कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से पहले डिपो की ओर से गांवों में भेजा गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
