Monday , 27 July 2026

लुटेरे ने दिनदिहाड़े दूकानदार को लगाया चुना, नकदी लेकर हुआ रफूचक्कर: देखे वीडियो

31 मई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में एक किरयाने की दुकान पर पहुंचे एक शातिर चोर ने दुकानदार को बातों में उलझाकर उसके गल्ले से करीब 6 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। आरोपी युवक बुजुर्ग दुकानदार को सामान लेने के बहाने बातों में उलझाता रहा और मौका पाकर गले में लगी चाबी से गल्ला खोला और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गल्ले से रुपए चोरी होने की जानकारी जब दुकानदार को हुई तो उसने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का मुआयना किया और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक दुकान पर आता है और बुजुर्ग दुकानदार को दुकान से अलग-अलग तरह का सामान निकालने को लेकर बातों में उलझाता है। बातों में उलझाने के दौरान ही युवक गल्ले में लगी चाबी से गल्ला खोलता है और उसमें रखी करीब ₹6000 की नकदी चोरी कर मौके से निकल जाता है। बुजुर्ग दुकानदार के बेटे ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवक ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *