Saturday , 25 July 2026

स्कूली बच्चों से भरी नाव डूबी, 4 की मौत

महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर स्थित समुद्रतट के पास दहानू में एक नाव डूब गई जिसमें 40 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई व 25 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार सभी बच्चे केएल पोंडा स्कूल के थे जो पिकनिक मनाने के लिए वहां गए थे। बिहार के भागलपुर में भी नये साल के मौके पर पिकनिक मनाने गए 9 बच्चे नदी में डूब गए थे। इस हादसे के बाद 6 बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन बच्चे लापता हो गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *