हरियाणा में रविवार की रात को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 2.6 की तीव्रता के इस भूकंप से रोहतक व आसपास के कुछ इलाकों में कंपन महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार रात 11.26 बजे 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक से 7 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में खेड़ी साध गांव रहा. धरती के पांच किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर माह में 5 तारीख को एक ही दिन में दो बार भूकंप आया था। भूकंप का पहला झटका देर रात 12:27 बजे तो दूसरा झटका 1 बजकर 44 मिनट पर आ गया. यानि थोड़े से अंतराल के बाद दूसरी बार भूकंप आया. 12:27 बजे आए भूकंप का केंद्र गांव पोलंगी रहा और इसकी तीव्रता 2.6 रही तो वहीं 01:44 पर आए भूकंप का केंद्र गांव आसन रहा इस भूकंप की तीव्रता 2.7 दर्ज की गई। इसके अलावा नए साल की शुरुआत के समय भी हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब झज्जर जिले का गांव बेरी भूकंप का केंद्र रहा. रात 1:19 पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 रही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
