Saturday , 25 July 2026

भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, दर्जन के करीब लोग घायल

17 April 2019

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झज्जर: झज्जर सापला मार्ग पर बुधवार हुए भीषण सड़क हादसे में एक ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई और करीब दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।  हादसे में घायल सभी की हालत फ़िलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार सवारियों से भरा ऑटो गांव छारा से झज्जर जा रहा था। जैसे ही सवारिया उतारने के लिए ऑटो गांव गिरावड़ के नजदीक रुका तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सामने खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराया।  देखते ही देखते ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। राहगीरों एवं अन्य लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

:

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *