Wednesday , 9 September 2026

हिमाचल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया यह क़दम

हिमाचल में टूरिज्म को बढ़ावा देने और टूरिस्ट्स को सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने 11 रूट्स पर हैली टैक्सी चलाने का फैसला किया है। इसके लिए पवन हंस कंपनी के साथ सरकार ने एमओयू भी साइन कर लिया है। जल्द ही यह सर्विस शुरू हो जाएगी। राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों को पहले चरण में रीजनल कनेक्टिविटी रूट्स के तहत जोड़ा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार ने 2450 रुपए किराया तय किया है। सभी डेस्टिनेशंस के लिए सरकार और निजी कंपनी मिलकर किराया तय करेंगे। हैली टैक्सी योजना से शिमला, कसौली, रामपुर, मंडी, धर्मशाला, कुल्लू आैर नाथपा झाखड़ी जुड़ेंगे। सिर्फ कसौली के लिए एमआेयू होना है। इसके बाद चंडीगढ़ के लोग कसौली से शिमला के लिए उड़ान भर सकेंगे।

इन पर रूट्स पर हेली सर्विस :

शिमला से कसौली
रामपुर आैर मंडी
मंडी से धर्मशाला
मंडी से कुल्लू
मंडी से शिमला
कसौली से शिमला
मनाली से कुल्लू
रामपुर से शिमला
रामपुर से नाथपा झाकड़ी
शिमला- मनाली
शिमला से धर्मशाला

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *