Friday , 30 October 2026

दिल्ली के द्वारका के होटल में लगी भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत

नेशनल डेस्क: देश जहां आजादी के जश्म में डूबा है, तो वहीं दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, द्वारका इलाके में रविवार को चार मंजिला होटल में आग लगने की घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीढ़ियों पर पाए गए दो शव

मिली जानकारी के मुताबिक, द्वारका के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित श्री कृष्णा होटल के भूतल पर सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो होटल के कर्मचारियों में से कोई नहीं था। इसके बाद, एफएसएल अपराध दल को भी मौके पर बुलाया गया। आग बुझाने के बाद, एक महिला सहित दो शव सीढ़ियों पर पाए गए। दोनों शवों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *