फतेहाबाद, (जितेंद्र मोंगा)। फतेहाबाद के किरढान गांव के कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की 40 बच्चियों की वायरल की चपेट में आने से तबीयत बिगड़ गई है। यह सभी बच्चियां खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बताई जाती हैं। सभी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कूल व हाॅस्टल प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां रह रही 73 में से 40 के करीब बच्चियां वायरल की चपेट में आ गई। वहीं बच्चियों को बीते दिन भट्टू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बच्चियों का आरोप है कि उन्हें वहां सही दवा डाक्टर द्वारा गलत दवाईं दी गई, जिस कारण उनकी तबीयत और खराब हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस घटना के बाद हाॅस्टल स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक साथ इतनी संख्या में बच्चियों का बीमार होना हाॅस्टल में उनकी सार संभाल पर सवाल खड़े करता है। 7वीं और 8वीं कक्षा की छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के हाॅस्टल में इस समय 73 बच्चियां रह रही हैं। जिनमें से 41 छात्राओं को दो दिन पहले वायरल की शिकायत हो गई। बच्चियों को खांसी, जुकाम होने लगा। जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल भट्टू ले जाया गया, मगर चिकित्सक ने वहां दवा सही नहीं दी, जिसके बाद सभी की हालत ठीक होने की बजाए और बिगड़ गई। इस घटना के बाद हाॅस्टल के स्टाफ में हड़कंप मचा तो उन्हें नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुंडू ने बताया कि बच्चियों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बच्चियों को उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
