यूपी डेस्क: यूपी के गोंडा स्थित आसाराम के आश्रम में एक लड़की का शव मिला है। ये लड़की पिछले कई दिनों से लापता बताई जा रही थी। लड़की की उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। शव एक कार में मिली है। पुलिस के शव को अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लड़की अपने घर से 4 दिन पहले गायब हो गई थी
बताया जा रहा है कि, यह लड़की अपने घर से 4 दिन पहले गायब हो गई थी, जिसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से मिला है। कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव बरामद मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बता दें, आसाराम लड़की से रेप के मामले में जेल में बंद हैं। आसाराम का बेटा नारायण साईं पर भी रेप के आरोप हैं और वे भी जेल में बंद है। नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली दो बहनों ने बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसमें बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

पहले भी आसाराम के आश्रम से बच्चों के गायब होने की खबर आ चुकी हैं
इसके पहले भी आसाराम के आश्रम से बच्चों के गायब होने की खबर आ चुकी हैं। बता दें, 2008 में गुजरात में 2008 में आसाराम के आश्रम ‘गुरुकुल’ में रहस्यमयी परिस्थितियों में 2 आश्रम से गायब हो गए थे। इसके बाद 5 जुलाई को छात्रों के शव साबरमती नदी के तट पर पाए गए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
