Monday , 27 July 2026

लॉकडाउन में भी जारी है नशे का कालाधंधा, पुलिस ने ट्रक से बरामद की 500 पेटी शराब

हरियाणा डेस्क: महामारी से जूझ रहे प्रदेश में जहां लॉकडाउन के कारण सब कुछ ठहरा हुआ है, मगर नशे का गोरखधंधा लगातार जारी है। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स विंग की टीम ने नशे की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब से भरा एक ट्रक भी बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएसपी अजायब सिंह ने दी ये जानकारी

डीएसपी अजायब सिंह ने जानकारी देते है बताया कि, एंटी नारकोटिक्स की टीम ने गांव खाराखेड़ी के समीप एक ट्रक को रूकवा कर जब तालाशी ली, तो उसमें 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि नशे की यह खेप उन्हें रेवाड़ी के समीप राजस्थान के जलोर निवासी एक व्यक्ति ने दी थी और इसे बीकानेर ले कर जाना था। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है ताकि उन्हें नशे की खेप देने वाले व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *