चंडीगढ़,1 अगस्त 2025 : हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान किया है कि राज्य की विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। यह सत्र शुक्रवार से शुरू होगा, जबकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को सत्र चलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कैबिनेट बैठक में कुल 21 एजेंडे पर चर्चा हुई, जिनमें से 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट की प्रमुख मंजूरियां:
-
नाबार्ड से 1850 करोड़ रुपये का लोन हरियाणा सरकार की गारंटी पर मंजूर किया गया है।
-
गन्नौर में बनने वाली विश्व स्तरीय मंडी के लिए 3000 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। यह मंडी न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के कई राज्यों के किसानों के लिए भी फायदेमंद होगी।
-
60 साल से अधिक उम्र के पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधा के लिए मासिक 10,000 रुपये का चिकित्सा भत्ता दिया जाएगा।
-
एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत देते हुए विवाद समाधान प्रक्रिया 2 की शुरुआत की गई है। अब यदि किसी को तय समय में एलॉटमेंट नहीं मिलती है, तो उन्हें 7 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया जाएगा।
सीएम नायब सैनी ने बैठक के बाद कहा कि ये फैसले राज्य के विकास और किसानों के हित में महत्वपूर्ण हैं।
यह मानसून सत्र हरियाणा की राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार की ये पहल किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
