हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। जी हां, सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। अब प्रदेश में 24 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। तो वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने भी इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि हरियाणा सरकार ने 3 मई से 9 मई तक लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद फिर से इसे 17 मई तक आगे बढ़ाया गया था, अब एक बार फिर लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है।सरकार ने इसे ‘सुरक्षित हरियाणा अभियान’ का नाम दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
