चंडीगढ़,25 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और उसका जनाधार खत्म हो गया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस की जड़ें हिल चुकी हैं, उसमें अब कुछ भी नहीं बचा। अकेले राहुल गांधी घूम रहे हैं, बाकी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं दिखता।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम सैनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस कई संगठनात्मक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और भारतीय जनता पार्टी ही देश को आगे ले जाने में सक्षम है।
भविष्य भाजपा का – सैनी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा, “जनता अब समझ चुकी है कि स्थिरता और विकास केवल भाजपा के शासन में ही संभव है। कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार और अव्यवस्था देखने को मिली थी, जबकि भाजपा सरकार में पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी गई है।”
हरियाणा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां
सीएम सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
