Sunday , 26 July 2026

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कंगना का बड़ा बयान, कहा- इसीलिए ही मैं इन्हें गटर..

 बॉलीवुड डेस्क:: बॉलीवुड क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली कंगना रनौत \अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं।  बात चाहे बॉलीवुड के किसी भी मुद्दे की हो, राजनीति की हो, या फिर कोई और मुद्दा वे चुप नहीं रहतीष उन्हें कई बा लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है, लेकिन वे पीछे नहीं हटती और लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती है। कंगना ने एकबार फिर फिल्म इंडस्ट्री की चमक धमक छिपी असलियत पर अपनी भड़ास निकाली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री को फिर लिया आड़े हाथों

दरअसल, बीते सोमवार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हर तरफ हड़कंप मच गया। तो वहीं, बुदापेस्ट में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही कंगना रनौत ने भी मूवी माफियों और बॉलीवुड में गंदगी फैलाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

Read More Stories

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये लिखा

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि- “इसीलिए मैं फिल्म इंडस्ट्री को गटर बुलाती हूं, क्योकि जरूरी नहीं जो चमकता है वही सोना होता है, मैं बहुत जल्द ही अपनी फिल्म TIKU WEDS SHERU के जरिए बॉलीवुड का असली चहरा सबके सामने लाने वाली हूं”।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *