Saturday , 25 July 2026
हरियाणा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित

हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2025: 85.66% पास प्रतिशत, कैथल के अर्पण दीप टॉपर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा के शैक्षिक और मुक्त विद्यालय परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 85.66% छात्र सफल हुए, जो पिछले सालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है। छात्रों के लिए सबसे बड़ी खबर ये रही कि कैथल के सरकारी स्कूल के छात्र अर्पण दीप ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टॉपर लिस्ट 2025: कैथल के अर्पण दीप ने पाया पहला स्थान

  • पहला स्थान: अर्पण दीप, कैथल – 497 अंक

  • दूसरा स्थान: करीना (सोनीपत) और यशिका (जींद) – 495 अंक

  • तीसरा स्थान: सरोज (डीएन मॉडल स्कूल, जींद) – 494 अंक

  • चौथा स्थान: 4 विद्यार्थियों ने साझा किया – 493 अंक

 

छात्राओं का दबदबा: पास प्रतिशत में छात्रों से आगे

वर्ग कुल परीक्षार्थी उत्तीर्ण छात्र पास प्रतिशत
छात्राएं 97,561 87,227 89.41%
छात्र 96,267 78,804 81.86%

 छात्राओं ने छात्रों की तुलना में 7.55% अधिक पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *