केदारनाथ धाम में मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिंबध लगा दिया गया है। इसको लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिसमें स्पष्ट किया गया है। यदि कोई केदारनाथ में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केदारनाथ धाम में बीते लंबे समय से यूट्यूबर, ब्लॉगर या दूसरे कई लोगों द्वारा रील बनाकर वायरल करने के मामले सामने आ चुके हैं। जिससे धार्मिक स्थल की अपनी मान्यता और पवित्रता को लेकर सवाल उठ चुके हैं। जिसके बाद से हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले लोगों की ओर से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग उठती रही है। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की जा रही थी।
ऐसे प्रकरण सामने आने के बाद मंदिर समिति बीकेटीसी की ओर से पुलिस को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया अब बीकेटीसी ने मंदिर परिसर में इसको लेकर बोर्ड लगा दिए हैं। जिसमें लिखा गया है कि मंदिर में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी वर्जित है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
केदारनाथ मंदिर में इस सीजन में अब तक तीन ऐसे प्रकरण आए जिसमें सोशल मीडिया में मंदिर में रील बनाकर वायरल करने पर बवाल हो चुका है। सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में एक युवती का पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक यूट्यूबर का अपने प्रेमी को प्रपोज करने और अंगूठी पहनाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद तीसरे वीडियो में एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया गया। इन तीनों वीडियो को धार्मिक आस्था के विपरीत बताया गया। जिस पर जमकर बवाल भी हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
