Saturday , 12 September 2026
खेल नर्सरियों में बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी, पंचकूला से होगा शुभारंभ

हरियाणा : खेल नर्सरियों में बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी, पंचकूला से होगा शुभारंभ

चंडीगढ़, 20 फरवरी: हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा अब खेलों का पावर हाउस बन चुका है और प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन, विश्व चैंपियनशिप और कामनवेल्थ खेलों में और अधिक पदक जीतने में सक्षम होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और खेल नर्सरियों को और सशक्त बनाया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेल मंत्री ने कहा कि खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम से ली जाएगी और हाजिरी पूरी होने पर ही खिलाड़ियों को खुराक भत्ता दिया जाएगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और ग्रांट का लाभ योग्य खिलाड़ियों तक सही तरीके से पहुंचेगा। बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली की शुरुआत पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम से की जाएगी, और यदि यह प्रणाली सफल होती है, तो इसे प्रदेश के अन्य स्टेडियमों और खेल नर्सरी वाले स्कूलों में भी लागू किया जाएगा।

साथ ही, खेल मंत्री ने बताया कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवाया जाएगा, ताकि चोटिल होने पर खिलाड़ियों को इलाज में कोई परेशानी न हो और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला स्तर के स्टेडियमों और ब्लॉक स्तर पर बनाए गए राजीव गांधी खेल स्टेडियमों को चकाचक किया जाएगा। इन स्टेडियमों के मैदानों को दुरुस्त किया जाएगा और भवनों की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से कराया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की इंजीनियरिंग विंग को मजबूत किया जाएगा और एसडीओ और जेई की भर्ती की जाएगी, ताकि मल्टीपर्पज हॉल और अन्य भवनों का निर्माण समय पर हो सके।

खेल मंत्री ने यह जानकारी दी कि सोनीपत में कुश्ती और पानीपत में बाक्सिंग की एक्सीलेंसी शुरू की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी। यमुनानगर में बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण भी करवाया जाएगा, ताकि मार्शल आर्ट को बढ़ावा दिया जा सके।

इसके अतिरिक्त, खेल मंत्री ने निर्देश दिए कि खेल निदेशक और डिप्टी डायरेक्टर जिलों में जाकर स्टेडियमों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें और वहां पर खेलों के उपकरण व अन्य संसाधनों की व्यवस्था करें। इसके अलावा, लापरवाही बरतने वाले खेल प्रशिक्षकों की सूची भी तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि एक समर्पित वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार किया जाए और किसी भी जिले में खेलों का आयोजन होने से एक महीने पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि 3 से 5 मार्च को पंचकूला में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1000 से 1500 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *