हरियाणा डेस्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऑनलाइन माध्यम के जरिए रोहतक में एक परियोजना का शिलान्यास व एक का उद्घाटन किया। भिवानी सब ब्रांच पर रोहतक के खरकड़ा गांव में पुननिर्माण का उद्घाटन व कलानौर में ब्लॉक कार्यालय का शिलान्यास हुआ। इस दौरान रोहतक के लघु सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने फसलों का समर्थन मूल्य बढाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की सराहना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, सरकार हर समय किसानों से वार्ता के लिए तैयार है। वहीं, केंद्र सरकार के देश के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण के निर्णय को भी भाजपा सांसद ने सराहा। इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में किए गए सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
