चंडीगढ़, 17 मई। भारतीय मौसम विभाग दिल्ली ने अलर्ट जारी किया है कि आगामी 48 से 72 घंटे तक पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में तेज आंधी आ सकती है और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। यानी आगामी 48 से 72 घंटे तक पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में मौसम खराब रहने की आशंका है। सावधानी के तौर पर यह अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि अब मौसम विभाग के पास वह सुविधाएं उपलब्ध है जो पहले से सटीक भविष्यवाणी कर सकती है और खराब मौसम के नुकसान से बचा जा सकता है। पंजाब,हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने इसके बारे में जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुरेंद्र पाल ने बताया के पश्चिमी हवाओं की आद्रता के कारण इस बार मई के महीने में तेज हवाएं चल रही है और आगामी 48 से 72 घंटे तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना भी है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है जिससे वृक्ष और खंबे गिरने का खतरा बना रहता है। यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है कि मौसम का पूर्वानुमान होने के कारण सावधानी वश जो जरूरी कदम है वह उठा लिए जाए ताकि नुकसान ज्यादा ना हो। जब अचानक कोई आपदा आती है तो नुकसान ज्यादा होता है। उन किसानों के लिए भी यह एक चेतावनी है जो अपनी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं या उसे पानी लगा रहे है, वह अपने इन कामों को तुरंत रोक दें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
