Saturday , 25 July 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नए साल में जॉब सिक्योरिटी का तोहफा देने का किया वादा

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नए साल में जॉब सिक्योरिटी का तोहफा देने का किया वादा

पंचकूला, 16 दिसम्बर 2024(गर्ग) – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह वादा किया है कि राज्य के लगभग 1500 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नए साल 2025 में जॉब सिक्योरिटी का नायाब तोहफा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह मुलाकात पंचकूला में माता मनसा देवी गौशाला में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान हुई, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर हुकटा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सेवा सुरक्षा का ज्ञापन सौंपा और अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की स्थिति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैंने शीतकालीन विधानसभा सत्र में यह घोषणा की थी कि विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1500 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अब नए वर्ष 2025 में हम इस आश्वासन को साकार करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि रोजगार सुरक्षित होने तक किसी भी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर का रोजगार नहीं छिनने पाए।

हुकटा के प्रदेश अध्यक्ष विजय मलिक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों और चयन प्रक्रिया के मापदंडों के तहत हुआ है। कई अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर लंबे समय से नियमित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और हमारी उम्र सीमा भी भर्ती के दौरान पार हो चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री साहब से मिले इस आश्वासन से हमारी उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।”

प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स और विद्यालयों के गेस्ट टीचर्स को सेवा सुरक्षा प्रदान कर दी है, लेकिन अब तक केवल विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर इस सेवा सुरक्षा से वंचित थे। मुख्यमंत्री के इस वादे से यह उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में इन प्रोफेसरों को भी सुरक्षा का तोहफा मिलेगा।

इस अवसर पर हुकटा के प्रतिनिधि मंडल में सोनू सैनी, सुमन रंगा, ज्योति टमक, तनु, नीतू, अनिल कुमार, अमित मलिक, अंग्रेज, आदि सदस्य भी मौजूद थे।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *