Thursday , 10 September 2026

हरियाणा के मंत्री अनिल विज का दावा: “दिल्ली में भी बीजेपी की विजय तय”

नई दिल्ली, 8 जनवरी: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा करते हुए कहा कि “हरियाणा में हमने भाजपा की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है, और अब दिल्ली में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित है।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा, “हमने (हरियाणा भाजपा) अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पूरे देश के लिए छोड़ दिया है, और यह जहां-जहां जाएगा, भाजपा की विजय होगी। महाराष्ट्र के चुनाव में भी भाजपा की जीत हुई और अब दिल्ली की बारी है।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बदली राजनीति की दिशा

विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “पहले पार्टियां झूठे वादे करके चुनाव जीतती थीं, लेकिन पीएम मोदी ने काम करने की राजनीति शुरू की है। यह राजनीति जनता को पसंद आ रही है। यही वजह है कि दिल्ली में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।”

 

“आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा शीश महल”

दिल्ली सरकार के शीश महल पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “यह शीश महल, जिसे आम आदमी पार्टी ने अपने विलासिता भरे जीवन का प्रतीक बनाया है, आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नया निवास नहीं बनाया, जबकि आम आदमी पार्टी ने जनता के पैसों से इस महल का निर्माण किया।”

 

किसानों पर आप सरकार को घेरा

पंजाब में किसानों के आंदोलन पर बोलते हुए विज ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “किसान पंजाब की धरती पर बैठे हैं, जहां आप की सरकार है, लेकिन अब तक आप के किसी नेता या मुख्यमंत्री ने जाकर उनका हाल नहीं पूछा। लगता है कि आप पार्टी किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि उसे राजनीतिक लाभ मिल सके।”

 

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति का भी उल्लेख किया और कहा कि “पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर भी अमल करने को तैयार नहीं है।”

 

नितिन गडकरी से मुलाकात

इस दौरान, अनिल विज ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवहन क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आपसी जानकारी साझा की।

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *